फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल, दो रेफर

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल, दो रेफर

Mon, 04 Mar 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात घायल, दो रेफर
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात और रविवार को दिन के समय अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हुए। सभी घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत को गंभीर बताते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पन्हर निवासी सुनील दुबे (45) पुत्र जगदीश नारायण दुबे शनिवार की देर रात औरैया से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। हाईवे पर चिरुहूली के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ग्राम वाकरपुर वोहरा निवासी हिमाचल सिंह (45) पुत्र भूदल सिंह को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। मोहल्ला ब्र्रह्मनगर निवासी कन्हैया शुक्ला (19) पुत्र प्रमोद शुक्ला ओम नगर निवासी आलोक मिश्रा के साथ बाजार जा रहे थे। बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। सत्तेश्वर ब्लॉक कॉलोनी निवासी रामसिंह (60) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला ओम नगर निवासी नारायण अग्निहोत्री (19) पुत्र श्याम नारायण अग्निहोत्री शनिवार की देर रात अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उधर, मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी रामबिहारी दुबे (45) को हाईवे पार करते समय डीसीएम ने टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed