फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दलदल युक्त मार्ग को देख एसडीएम ने दिए तत्काल निर्माण के आदेश

दलदल युक्त मार्ग को देख एसडीएम ने दिए तत्काल निर्माण के आदेश

Thu, 28 Feb 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
दलदल युक्त मार्ग को देख एसडीएम ने दिए तत्काल निर्माण के आदेश
ककोर (औरैया)। ककोर बुजुर्ग गांव में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों को बुधवार को इस समस्या से निजात मिल गई। एसडीएम सदर ने मौके पर समस्या को देखा और लेखपाल से नालियां बनवाए जाने के साथ सड़क के पुनर्निर्माण के आदेश दिए। गांव के लिए जाने वाले एक मात्र रास्ते में कीचड़ और जलभराव रहता है।
विज्ञापन


कच्चा होने और दोनों तरफ नालियां न बनी होने से घरों का पानी और बरसाती पानी से कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। गांव के लोग कई बार अफसरों से शिकायत दर्ज करा चुके थे। बुधवार को ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला से इस मार्ग को देखने का अनुरोध किया। एसडीएम ने मार्ग की हालत देखी और लेखपाल अशोक कुमार को सड़क की नापजोख कर दोनों तरफ नालियां और पक्का मार्ग बनवाए जाने की बात कही। इससे ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन



- बरसाती पानी से कीचड़ की स्थिति बनी रहती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed