फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   18 GIC colleges will get chance to develop talent in sports

Auraiya News: 18 जीआईसी कॉलेजों को खेलकूद में प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका

Wed, 06 Sep 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
18 GIC colleges will get chance to develop talent in sports
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में संचालित राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षा के साथ ही खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए जिले के 18 राजकीय स्कूलों को 25-25 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से खेल सामग्री खरीदी जाएगी। विभाग के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में पर्याप्त खेलकूद के मैदान भी हैं। ऐसे में युवाओं के लिए खेलकूद मनोरंजन से कहीं ज्यादा खुद को निखारने तक इंतजाम किया जा रहा है।
जिले के 18 राजकीय कॉलेजों में 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही खेलकूद में प्रतिभा निखारने का मौका दिया जाएगा। शासन स्तर से होने वाली प्रतियोगिताओं में इन बच्चों को मौका दिया जाएगा। इच्छुक छात्र-छात्राओं को स्कूल के मैदान में रोजाना अभ्यास व गुर सिखाने के लिए स्कूल के व्यायाम व खेलकूद शिक्षक भी पसीना बहाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को अव्वल आने के लिए कितनी मेहनत व कितने बिंदुओं पर काम किया जाना है, इसके लिए रोजाना के हिसाब से प्रत्येक छात्र की डायरी बनाई जाएगी। बड़े खेल मैदान वाले स्कूलों में वॉलीबाल, फुटबॉल, क्रिकेट, गोल पोस्ट, भाला, डिस्कस आदि से जुड़ी सामग्री खरीदेंगे। छोटे खेल मैदान वाले स्कूलों में बास्केटबॉल, रेनबोलेडर, माउंटेन क्वाईवर, सैटेलाइट समेत चैस आदि से संबंधित सामग्री खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी, खो-खो, दौड़, आंख मिचौली, रस्साकशी समेत अन्य कम संसाधन वाले खेलों में शिक्षकों की भूमिका सुनिश्चित कराई जाएगी।

संसाधनों की लगातार खरीद के लिए स्कूल स्तर पर बनेगी क्रय समिति
खेल सामग्री के चयन, क्रय एवं रखरखाव के लिए सात सदस्यीय समिति स्कूल स्तर पर बनाई जाएगी। इसमें प्रधानाचार्य अध्यक्ष, एक शिक्षक, स्थानीय निकाय का अध्यक्ष व अभिभावक शामिल होंगे। स्कूल के व्यायाम शिक्षक को समिति का सचिव बनाया जाएगा। यह समिति निरंतर खेलकूद व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहेगी। प्रति वर्ष संसाधनों की खरीद से लेकर मैदान में अभ्यास आदि बिंदुओं पर काम जारी रखा जाएगा।


राजकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों की खेलकूद प्रतिभा को निखारने के लिए शासन स्तर से प्रत्येक विद्यालय को 25-25 हजार बजट जारी किया गया है। खेलकूद सामग्री की खरीद से लेकर मैदान में खेलों का क्रियान्वयन स्कूल की गठित समिति द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए प्रधानाचार्यों से उपभोग का प्रमाण पत्र भी मांगा गया है। -

एसपी सिंह यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article