फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1.79 lakh voters will elect the government of the seven municipal bodies

Auraiya News: सात निकायों में 1.79 लाख मतदाता चुनेंगे निकाय की सरकार

Tue, 11 Apr 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 11 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
1.79 lakh voters will elect the government of the seven municipal bodies
औरैया। नगरीय निकाय की रविवार को अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, जिले के सात निकायों में 76 मतदान केंद्रों के 207 मतदेय स्थलों पर 11 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन

सातों निकायों की सरकार का चुनाव एक लाख 79 हजार 369 मतदाता करेंगे। इनमें 95418 पुरुष और 83950 महिला हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से जारी कार्यक्रम में दो चरणों में होने वाले चुनाव में औरैया को द्वितीय चरण वाले जिलों में शामिल किया गया है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में चुनाव की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराया जाएगा। नामांकन स्थलों की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 17 मतदान केंद्र संवेदनशील और 27 अति संवेदनशील
औरैया। नगर निकाय के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 76 मतदान केंद्र व 207 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रशासन ने 17 मतदान केंद्रों के 43 मतदेय स्थल को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 27 मतदान केंद्र के 74 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रशासन ने 7 मतदान केंद्रों और 26 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा है। जहां सुरक्षा की अतिरिक्त व पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। अति संवेदनशील व संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव की संख्या पर नजर

निकाय मतदाता पुरुष महिला वार्ड मतदान केंद्र मतदेय स्थल
नगर पालिका औरैया 74919 39738 35181 25 30 82
नगर पंचायत दिबियापुर 22116 11906 10210 15 8 27
नगर पंचायत फफूंद 15157 8060 7097 13 5 16
नगर पंचायत अटसू 9293 5013 4280 11 9 11
नगर पंचायत अजीतमल 23988 12814 11174 15 11 30
नगर पंचायत अछल्दा 8138 4414 3724 10 3 10
नगर पंचायत बिधूना 25757 13473 12284 15 10 31
--------------------------------------------------------------
योग 179368 95418 83950 104 76 207
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed