फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दूसरे दिन भी रुरुगंज में आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

दूसरे दिन भी रुरुगंज में आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी रुरुगंज में आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
रुरुगंज (औरैया)। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी संगठनों के शिविरों पर कार्रवाई कर बदला लेने की सूचना मिलते ही कस्बावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आतिशबाजी का प्रदर्शन कर जमकर खुशियां मनाई गई। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन



बुधवार को भी युवाओं ने रुरुगंज तिराहे पर पदयात्रा निकाल कर पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। मुस्लिम समाज के साहबे आलम के नेतृत्व में आतिशबाजी चलाकर और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। भाजपा नेता डॉ. दयाराम राजपूत , बसपा नेता संजीव यादव, अमित यादव, उदय नरायन सविता, लकी गुप्ता, डॉ. सुनील राजपूत, अब्दुल्ला कुरैशी, सचिन राठौर, शिवम राठौर, बबलू गुप्ता, हरिओम तिवारी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फफूं द के ग्राम भर्रापुर में भाजपाइयों ने कमल ज्योति जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अंकित रंजन त्रिपाठी उर्फ बड़े बाबू, उमाकांत कुशवाहा, विशाल रंजन त्रिपाठी उर्फ छोटे बाबू, आशू कठेरिया, योगेश कुशवाहा, अंकित कठेरिया, स्वपनिल दीक्षित आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंचौसी (औरैया)। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी संगठनों को शिविरों पर कार्रवाई कर बदला लेने की सूचना मिलते ही कस्बावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया और मिठाई खिलाकर एक दूसरे ने खुशी का इजहार किया। रात में दीपों को रोशन कर इंडिया लिखा। इस मौके पर सतीश शर्मा, दीपक गौर, मोनू चौहान, नसीम खान, जबर खां, लाला शर्मा, जगदीश, नीरज राजपूत, खुशी शर्मा, आकाश आदि लोग शामिल रहे।

-दीपों के उजाले से लिखा इंडिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed