{"_id":"5a47d7c64f1c1b6a118bae3c","slug":"171514657734-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। कस्बा माधौगढ़ में एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
कस्बा माधौगढ़ के कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास एक 35 वर्षीय युवक बाइक से कस्बे की तरफ आ रहा था। तभी सामने से विपरीत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गहरी चोटें आईं थीं।
हादसा होते देख राहगीर दौड़े तो कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस घायल को उठाकर आनन फानन में अस्पताल की ओर दौड़ी। अस्पताल जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर युवक के पास कोई आईडी प्रूफ या फोन न होने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं पाई। युवक ने क्रीम कलर का पेंट व काली लूजर पहन रखी थी। वह डिस्कवर बाइक लिए हुए थे।
माधौगढ़ कस्बे में मंडी समिति के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो