{"_id":"5a453b664f1c1bcd6d8b6af8","slug":"171514486630-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों पर जा रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों पर जा रहे युवक को डंपर ने रौंदा, मौत
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। खेतों पर काम करने जा रहे युवक को बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर डंपर ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी सुनील कुमार (35) गुरुवार की सुबह खेत पर काम करने जा रहा था। घर से 100 मीटर की दूरी पर बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर रामा भट्ठा के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। लोग दौड़े तो चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
सुनील की मौत पर उसकी पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सुनील के तीन पुत्री व दो पुत्र हैैं। सबसे बड़ा पुत्र शिवा (11), पुत्री शिखा(8), दामनी(6), नंदनी(5) जबकि देवा (1) है।