{"_id":"69de894dc10e0e7ac406041e","slug":"16164-candidates-will-appear-for-the-home-guard-exam-at-six-centres-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143054-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छह केंद्रों पर 16,164 अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छह केंद्रों पर 16,164 अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड की परीक्षा
Wed, 15 Apr 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती की परीक्षा होगी। इसमें 16,164 अभ्यर्थी तीन दिन में दो पालियों में परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को लेकर पुलिस से लेकर शिक्षा विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। केंद्रों के लिहाज से छह-छह सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का चयन किया गया है।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्ती को लेकर आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिले में होगा। रोजाना दो पालियों में परीक्षा होगी। एक पाली में 2,694 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में कुल छह पालियों में 16,164 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। दोपहर की पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी से लेकर अन्य इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती भी निर्धारित की गई है।
उधर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा को संपन्न कराने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी का निर्धारण कर दिया गया है। बनाए गए छह केंद्रों के सापेक्ष स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -
ये बनाए गए हैं केंद्र
1- जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज
2- तिलक इंटर कॉलेज औरैया
3- चौधरी विशंभर सिंह इंटर कॉलेज औरैया
4- नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया
5- जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग
6- वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर
-- -- --
25, 26 व 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में रोजाना यह परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस