Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   चार दिन से गायब युवक का शव नाले में बंद अटैची से बरामद

चार दिन से गायब युवक का शव नाले में बंद अटैची से बरामद

Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से गायब युवक का शव नाले में बंद अटैची से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन गांव निवासी एक युवक का शव अटैची में बंद दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव गांव में एक नाले से पुलिस ने बरामद किया है। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी संजीव त्यागी ने पुलिस अधिकारियों को सभी तथ्यों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। युवक की दो दिन पहले ही कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मृतक के ममेरे भाई ने युवक की पहचान गुमशुदा भाई के रूप में की।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव व आजादपुर के बीच ग्रामीणों ने एक बंद अटैची को नाले की पुलिया में पड़ा देखा। जिससे बहुत तेज सडांध निकल रही थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें बिजली के तार से बंधा एक युवक का शव निकला। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वंदना सिंह भी मौके पर पहुंच गईं। वहीं युवक का शव अटैची में बंद मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। एसपी संजीव त्यागी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसी बीच मृतक के भाई बबलू उर्फ सर्वेश ने युवक की पहचान पढ़ीन गांव निवासी अपने भाई महेंद्र पाल उर्फ दीपू (33) पुत्र रामऔतार के रूप में की। वहीं घटना के संबंध में मृतका की पत्नी नीरजा ने बताया कि 5 मार्च को उसके पति बबीना में अपने मामा रामबाबू पाल उर्फ फौजी के घर उसके लड़के के लगुन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लेकिन आज तक नहीं लौटे। बताया कि महेंद्र पाल के गायब होने की सूचना उन्होंने फफूंद व औरैया कोतवाली में मंगलवार को ही दे दी थी। वहीं पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि मामला बहुत ही संगीन प्रतीत हो रहा है। युवक के शव को देखकर यह लग रहा है कि इस तरह की घटना करने वाला निश्चित ही कोई शातिर अपराधी ही होगा। युवक की हत्या कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।
विज्ञापन


कई पैकिंग के साथशव को अटैची में किया था बंद
दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव में बंद अटैची से बरामद युवक के शव को खोलने पर पुलिस भी सकते में पड़ गई। हत्या करने के बाद युवक के हाथ पैर पहले तार से बांधे गए उसके बाद उसके शव को एक प्लास्टिक की पन्नी में डाला गया। इसके बाद फिर से शव को तार से बांध कर एक दूसरी प्लास्टिक की पन्नी में डालने के बाद ऊपर से तार से बांधकर फिर अटैची में पैक किया गया। यही नहीं अटैची के ऊपर भी कई राउंड तार बांधी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के दो बच्चे हैं
अटैची से मिले युवक महेंद्र पाल के शव के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे क्रमश: आयुष (7) व अनुज (5) हैं। वहीं घटना की जानकारी पर मां कलावती का रो-रोककर बुरा हाल था। मृतक के भाई धर्मेंद्र की पत्नी देवकी का कहना था कि महेंद्र का किसी से कोई विवाद नहीं था। इसके बाद भी उसके साथ इस तरह की घटना हो गई।

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
घटना के बाद सीओ सिटी ने तत्काल उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम के एक्सपर्ट आनंद कुमार सहायक वैज्ञानिक दीप कुमार ने घटना स्थल के आस-पास के नमूने लिए।

चेहरे पर तेजाब डाला जाना भी हुआ प्रतीत
हत्या के बाद अटैची में बंद युवक का शव खोलने पर उसके चेहरे पर जले के निशान दिखाई दे रहे थे। जिससे अनुमान लगाया गया कि मारने के बाद युवक के चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया है। जिससे उसकी शिनाख्त न हो सके।

माथे पर दिखा चोट का निशान
शव को देखने पर उसके माथे पर ही सिर्फ चोट का निशान दिखाई दिया। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले किसी भारी भरकम हथियार से उसके माथे पर जबरजस्त प्रहार किया गया। जिससे युवक ने तेज चोट लगते ही दम तोड़ दिया। वहीं शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि यह लगभग तीन दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी। मंगलवार रात को कोई वाहन से शव फेंक गया है। शव पूरी तरह से फूल चुका था।


परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
दहगांव में अटैची में मिले शव की जानकारी पर रोते बिलखते माता-पिता भी पहुंचे। पढ़ीन गांव से पहुंचे रामौतार ने शव की शिनाख्त अपने बेटे महेंद्र सिंह उर्फ दीपू (30) के रूप में की। परिजनों के अनुसार महेंद्र गल्ला का काम करता था। वह बबीना में रहने वाले पूर्व प्रधान रामबाबू पाल के बेटे रानू के तिलक में शामिल होने के लिए 4 मार्च की शाम को घर से आए थे। 5 मार्च की सुबह बबीना से फफूंद पत्नी की दवा लेने के लिए गया। वहां से दुकान पर बैठने वाले कर्मचारी विपुल से मृतक की बात हुई। इसके बाद परिजनों ने फोन मिलाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने पूछताछ की और परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

- चार दिन से लापता युवक का शव नाले में अटैची से बरामद
- मामा के घर दहगांव गया था लगुन में शामिल होने
- पत्नी ने मंगलवार को औरैया कोतवाली में सूचना दी थी






























































































































































































































































































































































































































































































































फोटो07एयूआरपी 13- महेंद्र पाल (फाइल फोटो)
फोटो07एयूआरपी 14- घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी करते एसपी संजीव त्यागी व सीओ सिटी वंदना सिंह।
फोटो07एयूआरपी 15- घटना स्थल पर जमा लोगों की भारी भीड़।
फोटो07एयूआरपी 16- मृतक के घर पर लगी लोगों की भीड़ व रोती बिलखती पत्नी नीरज व उसके दोनों बच्चे।
07एयूआरपी41- घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को देते मृतक के पिता एवं मां


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed