{"_id":"5a3bf1e24f1c1bca678c2d2a","slug":"161513877986-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से हुई थी शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम घुटने से हुई थी शिक्षक की मौत
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
एरवाकटरा (औरैया)। शिक्षक की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका पता चला। मृतक के बेटे ने पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को बुधवार को डायरी भी मिल गई, अभी साइकिल गायब है।
अचानकपुर निवासी रमेश चंद्र (56) किसान इंटर कालेज दिलीपपुर में शिक्षक थे। सोमवार को वह साइकिल से स्कूल जाने के बाद बिधूना तहसील चले गए। मंगलवार की दोपहर कुदरकोट-सुलतानी मार्ग पर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में एक शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई थी। बेटे विमलेश ने गांव के देवेंद्र प्रताप, रविंद्र प्रताप, बृजेश कुमार, सर्वेश कुमार तथा अभिषेक पर जमीनी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अब गिरने का ही कयास लगा रही है। वहीं मौके का निरीक्षण करने पर गायब डायरी मिल गई जबकि साइकिल अभी भी गायब है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम के आधार पर पड़ताल की जा रही है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है उनसे भी पूछताछ करेंगे।