{"_id":"597ccf2d4f1c1b7f0f8b464a","slug":"161501351725-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह की प्रत्येक 28 तारीख को लगेगी महिला अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह की प्रत्येक 28 तारीख को लगेगी महिला अदालत
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेला(औरैया)। कस्बा के चौराहे पर शनिवार को 181 हेल्प लाइन के बारे ग्रामीणों को शिविर लगाकर जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला के साथ होने वाले उत्पीड़न से बचने के उपाय बताए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 28 तारीख को सभी स्वास्थ्य केंद्राें पर महिला अदालत लगेगी, जिसमें महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
शनिवार को बेला चौराहे पर महिला अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 181 हेल्प लाइन टीम की राजेश कुमारी ने बताया कि अगर किसी को कोई शोहदा परेशान करता है तो वह अपने मोबाइल से तत्काल 181 नंबर डायल करे। एक रेस्क्यू वैन मौके पर पहुंचेगी और तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन योजना के अंतर्गत जिले में एक रेस्क्यू वैन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
कोई महिला विषम परिस्थितियों में हो या फिर किसी सरकारी योजना की जानकारी चाहिए हो तो उसे उसकी पूरी जानकारी इस टोल फ्री नंबर पर मिल जायेगी। टीम की सदस्य अवधेश कुमारी ने बताया कि यह रेस्क्यू वैन सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकास खंडों में भ्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि माह के 28 तारीख को प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला अदालत लगाई जाएगी।
विज्ञापन
-181 हेल्पलाइन के बारे में महिलाओं को बताया गया