फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   153 land complaints in all three tehsils of the district, zero disposal

Auraiya News: जिले की तीनों तहसीलों में जमीन की 153 शिकायतें, निस्तारण शून्य

Sat, 07 Oct 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
153 land complaints in all three tehsils of the district, zero disposal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन संबंधी मामलों की धूम रही। तीनों तहसील में आयी 370 शिकायती पत्रों में 153 शिकायतें अकेले जमीन संबंधी पहुंची। जिसमें पुलिस व अन्य विभागों से जमीन संबंधी शिकायती पत्रों को छोड़कर शेष 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। सदर तहसील में आए शिकायती पत्रों को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने सुनवाई की। वहीं बिधूना में सीडीओ अनिल कुमार सिंह व एसडीएम निशांत तिवारी तो अजीतमल में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह व एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।
---------------
सीन-1
स्थान - मामला सदर तहसील
फोटो-27- रामबिहारी, फरियादी। संवाद
काॅलोनी पर कर लिया कब्जा, नहीं हो रही सुनवाई
शहर की कांशीराम काॅलोनी (एसपी आवास) निवासी वृद्ध रामबिहारी ने डीएम नेहा प्रकाश को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नामजद लोगों ने उसकी कालोनी पर कब्जा कर लिया है। उसे बाहर झोपड़ी में रहना पड़ रहा है। सरकार से आवंटित हुई कालोनी के बावजूद वह झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। आरोपी आए दिन धमकाते भी हैं। - रामबिहारी, निवासी कांशी राम काॅलोनी
विज्ञापन

----------------
सीन-2
स्थान- मामला सदर तहसील
फोटो-28-राजेंद्र बहादुर, फरियादी। संवाद
बटवारे का आदेश होने के बाद भी नहीं हो रहा जमीन का बटवारा
बम्हौरी निवासी राजेंद्र बहादुर अपने तीन भाइयों के साथ सदर तहसील पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सितंबर माह में उनके जमीन के घरेलू बटवारे का आदेश जारी हो चुका है। लेकिन तहसील के अधिकारी व कर्मचारी बटवारा नहीं कर रहे है। जबकि भाइयों के बीच किसी तरह का विरोधाभास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया घटना को देखते हुए दिए गए विशेष निर्देश
बिधूना। प्रदेश सरकार द्वारा देवरिया व कानपुर में हुई घटनाओं के बाद विशेष निर्देश दिए हैं। जिनके संबंध में बिधूना एसडीएम निशांत तिवारी ने बताया कि सोमवार, मंगलवार, बुधवार को अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को निस्तारित किया जाएगा। चौपालों में राजस्व विभाग, चकबंदी विभाग, पुलिस विभाग, पूर्ति विभाग, ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहेंगे। चौपालों के आयोजन में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article