{"_id":"5b65eb754f1c1ba61f8b6e49","slug":"151533406069-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। डीवी कालेज में बीए व बीएससी में सीटें बढ़ाने की मांग पर छात्रों ने शनिवार को कालेज में हंगामा किया और फिर कालेज परिसर में अनशन पर बैठ गए। छात्रों को अनशन पर बैठे देख कालेज प्रबंधतंत्र ने तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर बीएससी में मैथ व बायो का एक-एक अतिरिक्त सेक्शन शुरू करने की घोषणा की।
डीवी कालेज में बीए व बीएससी की कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अंकित रावत, जितेंद्र यादव, निर्मल तिवारी, शरद यादव, दीपराज द्विवेदी, शिवम, जयेंद्र यादव, आशीष यादव, नंदकिशोर सोनी आदि छात्रों ने शनिवार को कालेज में हंगामा किया। उनका कहना था कि 28 जुलाई को सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बावजूद आज तक सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुशांत जादौन, राघव श्रीवास्तव भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और उन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया। थोड़ी देर के लिए जैसे ही वे लोग अनशन पर बैठे तो कालेज के प्राचार्य डा. आनंद खरे ने तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को घटना से अवगत कराकर सीटें बढ़ाने की गुजारिश की।
विज्ञापन
जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी मैथ व बायो में 80-80 सीटों को बढ़ाने की संस्तुति दे दी। प्राचार्य डा. खरे ने बताया कि बढ़ी हुई सीटों पर 6 अगस्त को सुबह 11 बजे बगिया परिसर में प्रवेश समिति के समक्ष प्रवेश लिए जाएंगे।
अनशन पर बैठने पर कालेज प्रशासन के हाथ पांव फूले
मैथ व बायो सेक्शन में बढ़ी 80-80 सीटें
अमर उजाला ब्यूरो