फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मांगे पूरी होने का मिला आस्वासन, गरीबों को बांटा खाद्यान्न

मांगे पूरी होने का मिला आस्वासन, गरीबों को बांटा खाद्यान्न

Wed, 06 Jun 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
मांगे पूरी होने का मिला आस्वासन, गरीबों को बांटा खाद्यान्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के प्रांतीय नेताओं के आह्वान पर स्थानीय कोटा डीलरों ने अपने प्रतिष्ठान खोले और राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण भी किया। इस दौरान कोटा डीलरों ने बताया कि उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है, यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो फिर हड़ताल की जाएगी।


उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के बैनर तले शहर के कोटा डीलरों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू की थी। बुधवार सुबह कोटा डीलरों ने प्रतिष्ठान खोले और राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया। संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार चौबे ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल जब शुरू हुई तो इसकी जानकारी संगठन के प्रांतीय नेताओं ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों और संगठन के प्रांतीय नेताओं के बीच मंगलवार की देरशाम बैठक हुई, जिसमें विभागीय अधिकारियों ने हड़ताल वापस करने की बात कही। साथ ही समस्याओं को सुना और सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस पर प्रांतीय नेताओं के निर्देश पर उन लोगों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है। बताया कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं होती हैं तो दोबारा हड़ताल शुरू की जाएगी। इस बार होने वाली हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। बताया कि इसकी जानकारी शहर के सभी कोटा डीलरों को दे दी गई है। सभी कोटा डीलरों ने बुधवार को दुकानों पर आने वाले राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रांतीय नेताओं की अपील पर कोटा डीलरों ने प्रतिष्ठान खोले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed