फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   व्हाट्सएप ग्रुप पर ली जाएगी बोर्ड परीक्षा की पल पल की निगरानी

व्हाट्सएप ग्रुप पर ली जाएगी बोर्ड परीक्षा की पल पल की निगरानी

Thu, 21 Dec 2017 11:09 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप पर ली जाएगी बोर्ड परीक्षा की पल पल की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल के साथ केंद्रों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में होंगी। परीक्षा प्रारंभ होने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के जरिए पल-पल की अपडेट ली जाएगी। डीआइओएस को रिपोर्ट देते हुए परिषद को पूरा ब्योरा समय के साथ देना होगा। इसके लिए वाट्सएप का प्रयोग किया जाएगा।

वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रमों में नकल की घेराबंदी तोड़ने के लिए परिषद वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करा रहा है। प्रत्येक परीक्षा की एक वीडियो सीडी बनाई जाएगी, जिसे जरूरत के समय प्रयोग में लिया जाएगा। इस हाईटेक व्यवस्था से परिषद ने लिखित परीक्षा कार्यक्रम में भी नकल पर सख्ती की है। सीसीटीवी कैमरे से लैस स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इस कवायद में जहां परीक्षा कैमरे की निगरानी में होगी, वहीं नकल की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन

बावजूद इसके यदि कोई शिकायत केंद्र से मिलती है तो व्यवस्थापक से लेकर कक्ष निरीक्षकों को लपेटे में लिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा शुरू होने से समाप्त होने तक का अपडेट बोर्ड को करना होगा। समस्त केंद्र व्यवस्थापकों पर परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों के नंबर को एक पोर्टल में अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआइओएस के कार्यालय में बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम में नंबर के माध्यम से कर्मचारी जानकारी करते रहेंगे। नकल पकड़े जाने से लेकर केंद्रों पर सुविधाओं में कमी, परीक्षार्थियों की उपस्थिति आदि का ब्योरा केंद्रवार सुनिश्चित किया जाएगा। वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों से लेकर पर्यवेक्षकों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए एक विशेष नंबर बोर्ड द्वारा जारी किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed