फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ऐन टाइम पर टिकट बदलने से सपा की हुई दुगऱ्ति

ऐन टाइम पर टिकट बदलने से सपा की हुई दुगऱ्ति

Sat, 02 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
ऐन टाइम पर टिकट बदलने से सपा की हुई दुगऱ्ति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन टिकट बदलने से सपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पहले सपा की ओर से रानी देवी को टिकट दिया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों वश पार्टी हाईकमान की ओर से प्रवीना दोहरे को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। यही कारण रहा कि सपा की अधिकृत प्रत्याशी प्रवीना दोहरे अपनी जमानत तक नहीं बचा सकीं और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।
सूत्रों की माने तो टिकट बदलने के बाद पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गुपचुप तरीके से निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने लगे और भितरघात होने के कारण सपा प्रत्याशी को 1256 वोट ही मिल सके।
विज्ञापन

---------------------------------------------------
इंसेट:
कांग्रेस प्रत्याशी नहीं पहुंच पाई सैकड़ा तक
नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का जब शुक्रवार को परिणाम सामने आया तो नतीजे चौंकाने वाले दिखाई दिए। जहां 20 प्रत्याशियों में से 18 की जमानत जब्त हो गई। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रामसखी को मात्र 93 वोट ही मिल सके। वहीं आम आदमी की प्रत्याशी कृष्णा देवी को 132 वोट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट:
कई दिग्गजों ने डूबी नैय्या
नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में जिले के कई दिग्गज नेताओं ने अपनी प्रतिष्ठा लगा दी थी, लेकिन जैसे ही चुनाव के नतीजे सामने आए, वैसे ही दिग्गजों की नैय्या डूबती नजर आई। दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी लेकिन नतीजे अप्रत्याशित आने के बाद सबकी बोलती बंद होती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed