{"_id":"597cc8a54f1c1b7e098b4598","slug":"151501350053-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्राम प्रधान कराएंगे विद्यालयों का दुरूस्तीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्राम प्रधान कराएंगे विद्यालयों का दुरूस्तीकरण
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अब परिषदीय विद्यालयों की साज सज्जा की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होगी। ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालयों भेजे जाने वाले बजट से ही विद्यालयों में खराब पड़े शौचालय एवं बांउड्री वाल बनवाई जाएगी। हाल ही में डीएम कार्यालय की ओर से परिषदीय विद्यालयों की स्थिति के बारे में सूचना मांगी गई है। जिसे खंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर तैयार किया जा रहा है।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में जर्जर हाल में बने शौचालय, बाउंड्री वाल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी गई है। ग्राम पंचायत के बजट से ही विद्यालयों की साज सज्जा कराए जाने निर्देश डीएम की ओर से जारी कर दिए गए हैं। औरैया विकासखंड में करीब दो सौ परिषदीय विद्यालयों में कहीं शौचालय खराब हैं तो कहीं पर बाउंड्री वाल जर्जर हाल में पड़ी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से एक माह पूर्व परिषदीय विद्यालय दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक ज्यादातर विद्यालयों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। डीएम ने ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यालयों में खराब पड़े शौचालयों को चिह्नित करें और उनका दुरुस्तीकरण कराकर उन्हें आख्या प्रस्तुत करें।
कई विद्यालयों में शौचालयों को दुरुस्त भी कराया जा चुका है। लेकिन ज्यादातर विद्यालय के शौचालय भी अभी तक जर्जर हाल में हैं। औरैया खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सूची तैयार कर ली गई है, उसे डीएम कार्यालय भेज भी दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में खराब शौचालयों को दुरुस्त कराए जाने की सूचना विद्यालयों में भेजी जा चुकी है। अधिकतर विद्यालयों में कार्य भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
-जिलाधिकारी ने विद्यालयों में हुए कार्य की मांगी जानकारी