फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1500 Yajmans offered sacrifices in the Yagna simultaneously

Auraiya News: एक साथ 1500 यजमानों ने यज्ञ में दी आहुतियां

Mon, 25 Nov 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
1500 Yajmans offered sacrifices in the Yagna simultaneously
औरैया। नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित भक्ति कार्यक्रम के तीसरे दिन श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक साथ 1500 यजमानों ने गायत्री मंत्रों का जाप किया। यज्ञ में आहुतियां दीं। इस मौके पर गायत्री परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट गायत्री शक्तिपीठ गायत्री धाम खानपुर की ओर से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। रविवार की सुबह कार्यक्रम स्थल पर सुबह 10 बजे से यज्ञ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आचार्य राम प्रताप ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। एक साथ 1500 यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
विज्ञापन

गायत्री मंत्रों के जाप से कार्यक्रम स्थल का माहौल पूरी तरह भक्तिमय देखने को मिला। तो वहीं दोपहर के समय संगीत प्रवचन कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार से आई टोली के नायक सुनील शर्मा कहा कि गायत्री महायज्ञ कराने से कई जन्मों के पाप मिट जाते हैं। गायत्री मंत्र नहीं होता तो सनातन धर्म पर कोई भी व्यक्ति विश्वास नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि 25 नवंबर को सुबह सात बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, आठ बजे से विभिन्न संस्कार एवं पूर्णाहुति के साथ इस भक्ति कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभास चौधरी, प्रभा चौधरी, अभिनव अवस्थी, शिप्रा अवस्थी, सुमन अवस्थी, अविनाश गुप्ता, कन्हैया पोरवाल, अनूप कुमार गुप्ता, सोनम पांडे, शौर्या, अनुराधा गुप्ता, रामरतन त्रिपाठी, शिव प्रकाश अवस्थी आदि लोगों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed