फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1500 bori genhu bheega

आंधी में उड़ी टिन शेड, 1500 बोरी गेहूं भीगा

Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
1500 bori genhu bheega
ककोर (औरैया)। जिला मुख्यालय के निकट स्थित साधन सहकारी समिति ककोर का नया भवन पहली बारिश और आंधी भी नहीं झेल सका। आधी में टिन शेड उड़ गया और बारिश से वहां रखा 1500 बोरी गेहूं भीग गया। मंगलवार को सचिव ने बंद गोदाम को खुलवाया तो गेहूं भीगने का पता चला। किसानों ने बताया कि 10 दिन से खरीद बंद होने से गेहूं और टोकन लेकर समिति के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ककोर बुजुर्ग में साधन सहकारी समिति का नया भवन इसी साल तैयार हुआ था। जिसमें पहली बार गेहूं खरीद शुरू हुई थी। 10 दिन पहले गोदाम भरने पर सचिव ने खरीद बंद करा दी। रविवार रात आई आंधी में समिति भवन का टिन शेड उड़ गया और बारिश से गोदाम में रखा किसानों का गेहूं भीग गया। मंगलवार को किसान गेहूं बेचने पहुंचे तो समिति बंद मिली। सचिव राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। टिन शेड के टुकड़े पास के खेत में पड़े मिले।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि बारिश से गोदाम में रखा लगभग 1500 बोरी गेहूं भीग गया है। यह बिल्डिंग इसी साल बनकर तैयार हुई थी। केंद्र के बाहर मौजूद 50 किसानों ने बताया कि वह टोकन लेकर समिति के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। खरीद कब शुरू होगी इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं दी जा रही है। खरीद न होने पर वह जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ को मिला था टोकन, लगा रहे चक्कर
गांव करोरे का पुरवा निवासी नाहर सिंह ने बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद आठ जून का टोकन मिला था। तब से फसल लेकर समिति के बाहर बैठे हैं। खरीद न होने और किसी अधिकारी द्वारा सही जानकारी दिए जाने से किसान समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

भाड़ा बन रहा बोझ
गांव उसरारी निवासी रामसूरत ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और मनमाने रवैये के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। बार-बार गेहूं लाने से लगने वाला भाड़ा उन पर बोझ बन रहा है। सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है। जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed