फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   15 percent reduction in road accidents due to awareness

Auraiya News: जागरूकता से आई सड़क दुर्घटनाओं में 15 फीसद कमी

Sat, 27 Jul 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
15 percent reduction in road accidents due to awareness
औरैया। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस और यातायात पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की वजह से इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में रिकार्ड 15 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। सार्वजनिक स्थानों के अलावा इस बार सबसे अधिक जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किए गए।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए परिवहन और पुलिस महकमे के संयुक्त प्रयास से निरंतर प्रयास किया जाता रहा है। इसके लिए समय-समय पर स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। यही नहीं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान व अन्य कार्रवाई के साथ ही उन्हें नियमों का पालन करने की चेतावनी दी जाती है।
विज्ञापन

इस वर्ष विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया प्रयास रंग लाया है। जनपद के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रयास की उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है। ट्रैफिक विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जुलाई के बीच में हुई दुर्घटनाओं पर नजर डाले तो हर दूसरी साल मृत्युदर में गिरावट देखने को मिली है। अगर जागरूकता का सिलसिला कुछ और सुधारा जाए तो यह कहना मुश्किल नहीं होगा कि आने वाले सालों में दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों की दर में कमी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाओं का ब्योरा----
माह वर्ष दुर्घटनाएं घायल मृत
जनवरी 2021 261 198 121
जनवरी 2022 252 186 104
जनवरी 2023 304 249 148
जनवरी 2024 261 209 118

-------------------------------------

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। चौराहों व प्रमुख स्थानों के अलावा छात्रों के प्रयास से अभियान में सफलता पाई गई है। छात्रों और उनके अभिभावकों के सहयोग से लोगों में जागरूकता देखने को मिली है। सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी का मुख्य कारण पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना रहा है।
- भरत पासवान, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed