फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   15 officers will investigate the boring done by the Minor Irrigation Department

Auraiya News: लघु सिंचाई विभाग से कराई गई बोरिंग का 15 अधिकारी करेंगे जांच

Thu, 24 Aug 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
15 officers will investigate the boring done by the Minor Irrigation Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
लघु सिंचाई विभाग की ओर से मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत जिले में कई जगह उथली बोरिंग कराई गई थी। प्रदेश के कई जिलों में योजना के तहत गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद अब शासन से सभी जिलों में जांच कराकर हकीकत जांचने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से मिले निर्देश के बाद सीडीओ ने पांच ब्लॉक के लिए 15 अधिकारियों की टीम गठित कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में कराई गई उथली बोरिंग की जांच कराने के आदेश मिले हैं। इसी क्रम में जिले के जिन ब्लॉकों में योजना के तहत बोरिंग कर नलकूप लगाए गए हैं। उसका सत्यापन करा कर जांच रिपोर्ट शासन भेजनी है। जांच के लिए पांच ब्लॉक सहार, ऐरवाकटरा, भाग्यनगर, बिधूना, अछल्दा में तीन तीन अधिकारियों की टीम गठित की गई है। यह टीम गांवों में जाकर लघु एवं सीमांत किसान जिनको योजना के तहत लाभांवित किया गया है। उनकी जांच करेंगे और 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed