फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सूचना तंत्र फेल हुआ तो जाएगी नौकरी

सूचना तंत्र फेल हुआ तो जाएगी नौकरी

Sun, 21 Apr 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सूचना तंत्र फेल हुआ तो जाएगी नौकरी
औरैया। गल्ला मंडी में डीएम-एसपी ने जिले भर के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। एसपी ने ग्राम प्रहरियों से स्पष्ट तौर पर काम में लापरवाही बरतने पर नौकरी जाने की चेतावनी दी तो डीएम ने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की। वहीं एएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सूचना देने वाले ग्राम प्रहरी से किसी भी सूरत में बदसलूकी न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन



डीएम अभिषेक सिंह मीणा व एसपी हरीश चंदर ने गल्ला मंडी समिति परिसर में जिले भर के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। एसपी ने ग्राम प्रहरियों से अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सभी सूचनाएं पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि सूचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ग्राम प्रहरी की नौकरी भी जाएगी। ग्राम प्रहरी ऐसे लोगों पर नजर रखें जो चुनाव को प्रभावित करने के लिए क्षेत्र में शराब, गांजा बांटें, लोगों को रुपये बांटें या अराजकता फैलाकर मतदाता को भयभीत करें। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जो भी ग्राम प्रहरी अपने काम में सबसे ज्यादा चुस्त दुरुस्त पाया जाता है तो उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन



इस दौरान डीएम अभिषेक सिंह ने ग्राम प्रहरियों से अपील की कि वे काम के प्रति निष्ठावान रह पूरी मुस्तैदी से सूचना तंत्र को मजबूत रखें। एएसपी कमलेश दीक्षित ने माइक लेकर घूम-घूम कर मौजूद ग्राम प्रहरियों से उनके क्षेत्र से संबंधित जानकारियां ली। साथ ही संबंधित क्षेत्राधिकारी को तत्काल उस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को हिदायत भी दी कि किसी भी सूरत में सूचना देने वाले ग्राम प्रहरी को हड़काया न जाए और उसके द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला, सीओ सिटी श्यौदान सिंह, सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम पांडेय, सदर कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे के अलावा आरआई लाइन व जिले भर के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed