{"_id":"5cbcb3a1bdec2213ea53a9fd","slug":"141555870625-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना तट पर 100 मीटर क्षेत्र में समाजसेवियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना तट पर 100 मीटर क्षेत्र में समाजसेवियों ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। समाजसेवी संस्था द्वारा रविवार को यमुना तट की सफाई का 82वें चरण का अभियान चलाया गया। 100 मीटर तक सिल्ट सफाई के साथ ही लगभग दो क्विंटल कचरा नष्ट किया गया।
समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति ने यमुना तट की सफाई और सुंदरीकरण का संकल्प लिया है। संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि घाट पर सफाई अभियान की शुरुआत आठ फरवरी 2015 से शुरू हुई थी। रविवार को यमुना तट पर सुबह सात बजे से नौ बजे तक घाट पर सफाई की और 100 मीटर तक की सिल्ट, अपशिष्ट व अवशेषों को जलाकर नष्ट किया।
बताया कि जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन की अनदेखी से घाट स्थल की हालत बदतर है। यमुना घाट सेवा समिति के सदस्य सभासद छैया त्रिपाठी ने बताया कि सुंदरीकरण, स्नान स्थल चबूतरा व नाली निर्माण आदि से श्मशान घाट को आदर्श घाट बनाया जाएगा। सफाई अभियान के दौरान डॉ. एसएस परिहार, संजीव गुप्ता, मोहन पुरवार, कपिल गुप्ता, डॉ.सक्षम सेंगर, अभिषेक गोयल, अर्पित दुबे, अनुराग गुप्ता रज्जन बाल्मीकि, रामचंद्र सोनी, शशि गुप्ता, वीरेंद्र निषाद, विनोद भल्ले आदि मौजूद रहे।