{"_id":"5a47d03b4f1c1b0f788b5ba2","slug":"141514655803-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मोहल्ले में रखे जाएंगे डस्टबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मोहल्ले में रखे जाएंगे डस्टबिन
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अटसू (औरैया)। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक चेयरमैन रूपा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। कई विकास कार्योें के प्रस्ताव पास कर विकास का खाका खींचा गया। प्रस्ताव में सफाई व्यवस्था अहम रही। सभी मोहल्लों व प्रमुख स्थानों पर डस्टबिन रखने का प्रस्ताव पास किया गया। एक करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे।
नवनिर्वाचित बोर्ड की बैठक में विकास की रूपरेखा तय की गई। पेयजल व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल, सभी वार्डों में पक्की सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था के लिए प्रत्येक वार्ड में हैंगिंग डस्टबिन रखवाए जाने की व्यवस्था का प्रस्ताव पास किया गया। सभी मोहल्ले से निर्वाचित सभासदों ने अपने अपने प्रस्ताव रखे। इसके साथ ही बैठक में अतिक्रमण का भी मुद्दा गूंजा।
ईओ अजय कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह ही अभियान चलाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त व अतिक्रमणमुक्त करा लिया जाएगा। चेयरमैन रूपा कुमारी ने बताया कि नगर का विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। वह कस्बे में विकास में कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने सभासदों से भी विकास कार्यों में ही रुचि लेने की बात कही।