फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   140 complainants arrived with complaints, 17 resolved

Auraiya News: 140 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे, 17 का समाधान

Sun, 20 Oct 2024 03:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
140 complainants arrived with complaints, 17 resolved
बिधूना। संपूर्ण समाधान दिवस में 140 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे, लेकिन मौके पर 17 शिकायतों का ही समाधान हो सका। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कई अधिकारियों के बैठक से गैरहाजिर रहने पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

बिधूना तहसील सभागार में जनसुनवाई के दौरान जिला सेवा योजन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशाषी अभियंता विद्युत दिबियापुर, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी, जीएमडीआईसी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आयुर्वेदिक अधिकारी, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी व मंडी सचिव बिधूना अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुर्वा पसी निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। जबरन चकमार्ग बना लिया है। पुराना बिधूना निवासी विमला देवी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए 20 नवंबर 2023 को आवेदन जमा किया था। लेकिन अभी तक पेंशन प्राप्त नहीं हुई है। बंधरा निवासी पुष्पा देवी बताया कि बरसात में उनका मकान गिर गया। रहने के लिए कोई जगह नहीं है। गिरे हुए मकान की जांच के लिए कोई लेखपाल आदि नहीं गया। डीएम ने दो दिन में कार्यवाही करने के निर्देश तहसील के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपियापुर निवासी संजय ने बताया कि खाद के गड्ढों पर नामजद ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed