फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   14 vehicles seized, challaned for 68 for not following the rules

Auraiya: नियमों का पालन न करने पर सख्ती, एआरटीओ प्रवर्तन ने चलाया अभियान, 14 वाहन सीज और 68 का चालान

Sat, 25 Feb 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 25 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
14 vehicles seized, challaned for 68 for not following the rules
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले में बिना परमिट व एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट) के चल रहे वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग मार्गों पर चलाए गए अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन ने 14 वाहन सीज कर 68 का चालान किया।

विज्ञापन

साथ ही वाहन चालकों व संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना परमिट व मानकों को ताख पर रखकर सवारियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही दो डग्गामार बसों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

इनमें परमिट के साथ मानक से अधिक सवारियां थीं। वहीं परमिट न होने पर छह ट्रक, एक टैक्सी, एक ऑटो व एक बुलडोजर सीज किया गया है। इसके बाद देवकली चौकी के पास से गुजर रहा ओवर लोड मौंरग लदा ट्रक, मानक विहीन तरीके से भूसा लादे दो ट्रकों को फफूंद कस्बे में सीज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट व नियम तोड़ने वाले 68 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि लोगों को 15 फरवरी से पहले वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए थे। एचएसआरपी प्लेट न लगवाने और बिना परमिट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed