Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   14 buses went to Lucknow, passengers' problems will increase

Auraiya News: लखनऊ गईं 14 बसें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Wed, 24 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
14 buses went to Lucknow, passengers' problems will increase
औरैया। लखनऊ में आयोजित होने जा रहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर डिपो की 14 बसों को तीन दिन के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में रूटों पर परिवहन सुविधा बेपटरी होने की आशंका है। ट्रेनों की लेटलतीफी के बीच लोग बसों का सहारा ले रहे हैं। अब बसों की कमी यात्रियों को परेशानी में डालेगी।
डिपो के बेड़े में कुल 65 बसें हैं। शासन की ओर से की गई मांग के बाद डिपो प्रशासन ने तीन दिनों के लिए 14 बसों को लखनऊ भेजा है। ऐसे में अब तीन दिन तक महज 51 बसों से ही रूटों पर परिवहन सुविधा दी जाएगी। लखनऊ भेजी गई बसों में बीएस-6 मॉडल शामिल हैं। ऐसे में दिल्ली रूट पर बसों की संख्या में कमी आएगी। दिल्ली रूट पर ही सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

डिपो एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि डिमांड के तहत 14 बसों को भेजा जा रहा है। तीन दिन तक शेष बसों को बेहतर ढंग से चलाया जाएगा। 26 दिसंबर से विधिवत इन बसों का संचालन अपने रूटों पर किया जाएगा। इन तीन दिनाें में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों के फेरे बढ़ाकर सेवाएं दी जाएंगी। चालक-परिचालकों को इसे लेकर निर्देश दे दिए गए हैं। किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए सचेत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed