{"_id":"5a4927614f1c1b5c0c8b6046","slug":"131514743649-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर गंदगी देख भड़के वाणिज्य प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर गंदगी देख भड़के वाणिज्य प्रबंधक
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने रविवार को स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन प्रांगण में बने शौचालय में गंदगी देख नाराजगी जताई। साथ ही स्टेशन के बाहर डीलक्स शौचालय का प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। साथ ही ओवरफुट ब्रिज पर रैंप बनाने का आश्वासन भी दिया।
वाणिज्य प्रबंधक सबसे पहले स्टेशन प्रांगण में बने शौचालय पहुंचे। शौचालय के अंदर व बाहर गंदगी देख बिफर गए। कहा गंदगी किसी की कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्टेशन को हर हाल में साफ सुधरा रखें। पार्किंग बंद देख पूछा यह बंद क्यों है। इस पर बताया गया कि पार्कि ंग का कोई ठेका नहीं ले रहा है।
इस पर कहा कि पार्किंग को और अधिक जगह दी जाएगी। ताकि चौपहिया और दोपहिया वाहन आसानी से खड़े किए जा सकें। इसके बाद वह नि:शक्तों के लिए बने शौचालय पहुंचे और दरवाजा खोलने की कोशिश की कुछ मशक्कत के बाद दरवाजा खुला तो अंदर गंदगी थी। इस पर वह गुस्साए कि जब इसका दरवाजा हम लोगों से नहीं खुल रहा तो नि:शक्तों से कैसे खुलेगा।
विज्ञापन
साथ चल रहे उरई स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक डीके तिवारी से कहा कि यदि सफाई कर्मचारी ठीक से काम नहीं कर रहेें है तो उन पर कर्रवाई करें। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर एसपी मिश्रा से पैनल बोर्ड के बारे में पूछताछ की साथ ही फ र्स्ट एड बॉक्स को भी खोल कर देखा। बॉक्स में दर्द निवारक दवा न होने पर दर्द निवारक दवाएं रखवाने का निर्देश दिया। यात्री प्रतीक्षालय के शौचालय सफाई कराने को कहा साथ ही दरवाजे पर बाहर डोरमैट डालवाने के आदेश दिए। इस दौरान झांसी के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमित मिश्रा, यूनियन के शाखा सचिव केके त्रिपाठी, शशि शेखर आदि लोग मौजूद रहे।
जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो