{"_id":"5a3aa9bd4f1c1b76678c2c5f","slug":"131513793981-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में मिली खामियों पर बिफरे एडीओ पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में मिली खामियों पर बिफरे एडीओ पंचायत
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। विकासखंड के ओडीएफ गांव शहबाजपुर, गंगदासपुर, बरूवाई, लालपुर, प्रहलादपुर में बुधवार को एडीओ पंचायत ने निरीक्षण किया। शौचालय निर्माण कार्य में खामियां देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव को लापरवाही पर हिदायत दी।
बुधवार को एडीओ पंचायत सुरेश पांडेय ने टीम के साथ क्षेत्र के गांव लालपुर एवं प्रहलादपुर में आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग मिला। उन्होंने ग्राम प्रधान एवं सचिव को सख्त निर्देश दिए कि मानक के अनुरूप कार्य कराया जाए। बरूवाई और शहबाजपुर में शौचालयों का निर्माण कार्य अच्छा पाया गया। शहबाजपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
एडीओ पंचायत ने कहा कि वह लोग अपने-अपने घरों पर शौचालय बनवाएं और उनका उपयोग करें। खेतों में शौच जाने से बीमारियां फैलती हैं। इस मौके पर प्रधान जितेंद्र सेंगर, सुभाषचंद्र, अनुरुद्ध सिंह आदि लोग मौजूद रहे।