फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नहीं किया स्वांग, तो भरना होगा जुर्माना

नहीं किया स्वांग, तो भरना होगा जुर्माना

Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नहीं किया स्वांग, तो भरना होगा जुर्माना
मुहम्मदाबाद । बुंदेलखंड में शरद पूर्णिमा के दिन टेसू झिंझिया के विवाह में लोग सामर्थ्य के अनुरूप खर्च करते हैं, लेकिन जालौन और हमीरपुर जिले से सटे गांव मुहाना में इस विवाह को लेकर अजब परंपरा है। विवाह के दिन यहां मेला लगता है। गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को स्वांग करना पड़ता है। इस स्वांग में प्रधान से लेकर छोटे, बड़े सभी शामिल होते हैं। रिश्तेदारों की आमद हर घर में होती है। गांव में जो भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होता है तो उसे जुर्माना भरना पड़ता है। इस बार भी गुरुवार को इसी परंपरा को पूरे उत्साह से निभाया गया।
विज्ञापन


हर वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन गांव में लोग एकत्र होकर इस रस्म को पूरा करते हैं। विवाह पूरे विधि विधान से कराया जाता है। बैंड-बाजे, आतिशबाजी और नाच-गाना होता है। इसके बाद गांव के लोग स्वांग रचाते हैं। वह वेश बनाकर पूरे गांव में घूमते हैं। ग्राम प्रधान ढोल बजाते हुए आगे चल कर पूरे गांव भर में घूमते हैं।
विज्ञापन


सभी फकीर, साधु, देवी देवताओं, जोकर, डकैत, पुलिस आदि की वेशभूषा रख कर गांव में एक जगह एकत्र होते हैं। इसके बाद अलग-अलग वाहनों पर झांकियां निकाली जाती है। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलता है। इसमें गांव के लोगों के साथ-साथ गांव के रिश्तेदारों व अन्य क्षेत्रीय लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है। वहीं मेले में लोग खरीदारी कर झूलों का भी लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहाना गांव में दशकों पुरानी है परंपरा
मुहाना गांव के बुजुर्ग फूल सिंह, रामप्रसाद, नारायणदास, हीरालाल, मलखान सिंह, बद्रीप्रसाद ने बताया कि हमें हमारे बुजुर्गों के समय से ही ऐसे कार्यक्रम गांव में होते हुए मिले थे। हम इन परंपराओं का निर्वहन करते हैं। पहले यह कार्यक्रम पांच दिन तक चलता था, लेकिन अब यह सिर्फ तीन दिन में सिमट कर रह गया है। कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश, मान सिंह, प्रधान वीर सिंह, मंगल सिंह, सुघर सिंह, शिव कुमार राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम में गांव के प्रत्येक घर के एक सदस्य को स्वांग में शामिल होना जरूरी है। वह चाहे अमीर हो या गरीब, अगर किसी के घर का कोई सदस्य स्वांग नहीं कर रहा है तो उसे कमेटी को जुर्माना देना पड़ता है, जो पहले 500 रुपये था, अब 1000 रुपये है।

-टेसू झिंझिया के विवाह पर मुहाना गांव की अजब परंपरा, गांव में लगता है मेला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed