फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एल्डर्स कमेटी के इस्तीफे मंजूर, फंसा डीबीए का चुनाव

एल्डर्स कमेटी के इस्तीफे मंजूर, फंसा डीबीए का चुनाव

Mon, 11 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी के इस्तीफे  मंजूर, फंसा डीबीए का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। डीबीए चुनाव के लिए अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूर्व घोषित एल्डर्स कमेटी ने सोमवार को 29 सदस्यों के बाद 12 सदस्यों की सदस्यता पर आपत्ति जताते हुए स्पष्टीकरण की मांग की। उधर, डीबीए अध्यक्ष और महामंत्री ने एल्डर्स कमेटी को चुनाव कराने में अक्षम बताते हुए उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
इस बार डीबीए वर्ष 2017-18 का चुनाव एक मुद्दा बन गया है। चुनाव कराने के लिए पहले पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी गठित की गई। कमेटी को डीबीए ने सदस्यों की सूची देते हुए उसी के आधार पर चुनाव की अपेक्षा की, लेकिन कमेटी के सदस्य सूची में कई खामियां दिखाते हुए एल्डर्स कमेटी के पांचों सदस्यों ने त्यागपत्र दे दिए। डीबीए अध्यक्ष ने इस्तीफे नामंजूर कर उनसे निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की। कमेटी ने बाद में कार्य शुरू करते हुए 29 सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगा। सोमवार को भी 12 सदस्यों की एक सूची चस्पा कर उनकी सदस्यता पर स्पष्टीकरण देने को कहा। इस उथल पुथल पर सोमवार की शाम डीबीए अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया व महामंत्री संजीव कुमार चतुर्वेदी ने एल्डर्स कमेटी को अक्षम बताते हुए उनके इस्तीफे मंजूर करने की घोषणा की।
विज्ञापन

ऐलान किया कि अब 14 सितंबर को डीबीए आम सभा बुलाकर नई एल्डर्स कमेटी गठित की जाएगी। बैठक में आय व्यय का ब्यौरा देकर अगली रणनीति के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे। इन हालात में डीबीए के चुनाव एक बार फिर झमेले में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed