{"_id":"64c7fd36c015e4b4890234b9","slug":"13-lakh-cheated-on-the-pretext-of-giving-gold-coins-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-1243-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सोने के सिक्के देने का झांसा देकर 13 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सोने के सिक्के देने का झांसा देकर 13 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर (औरैया)।
जमीन में गड़े मिले सोने के सिक्के बेचने के नाम पर चार युवकों ने राजस्थान निवासी एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी पर पीड़ित ने दिबियापुर थाने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान प्रदेश के सवाई माधौपुर जिला में गंगापुर सिटी के रहने वाले नरेंद्र सिंह चौहान पुत्र विजय सिंह चौहान ने थाने में तहरीर देते हुए चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह राजस्थान में रहकर व्यापार करते हैं। दो महीना पहले दिबियापुर का रहने वाला एक गोपाल नाम का व्यक्ति उससे मिला। वह हींग बेचने का काम करता था। राजस्थान आते जाते उससे अक्सर मुलाकात व बातचीत होती थी।
गोपाल ने बताया कि उसके मिलने वाले एक पंडित जी औरैया के हैं। उन्हें करीब 12 किलोग्राम सोने के सिक्के जमीन में गड़े हुए मिले हैं, और वह सिक्के सस्ते में बेचना चाहता है। उसकी बातों में आकर उसने पंडित जी से फोन पर बात की और सोने के सिक्के 13 लाख रुपये में देने की बात तय हो गई। इस पर 29 जुलाई को 13 लाख रुपये लेकर रेलवे स्टेशन फफूंद के पास पहुंचा। गोपाल व पंडित उसके पास आए और 13 लाख रुपये ले लिए। इसी बीच दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और वह कुछ देर बाद सिक्के लाने की बात कही।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह चौहान का आरोप है कि वह वहीं खड़ा रहा और वह दोनों माल लेकर आने का झांसा देकर बाइक पर बैठकर चले गए। काफी देर तक इंतजार के बाद भी चारों नहीं आए, तो उसे ठगी का एहसास हुआ। थाने पहुंच कर पुलिस को पूरी घटना बताई।
मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हैं। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - आरके शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना दिबियापुर