फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   126 mm of rainfall in 36 hours; roofs, walls, and trees collapsed at 13 locations.

Auraiya News: 36 घंटे में 126 एमएम बारिश, 13 स्थानों पर छत, दीवार और पेड़ गिरे

Sun, 27 Sep 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
126 mm of rainfall in 36 hours; roofs, walls, and trees collapsed at 13 locations.
अछल्दा के डुहल्ला गांव में गिरा पड़ा पेड़। संवाद
औरैया। जिले में चक्रवाती बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार रात से जारी है। पिछले 36 घंटे से जारी बारिश का आंकड़ा 126 मिलीमीटर तक पहुंच चुका है। लगातार हो रही बारिश के चलते कमजोर मकान और पेड़ भी गिरने लगे हैं। शनिवार को 13 स्थानों पर छत और दीवारें ढहने की घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, पेड़ों के गिरने से कुछ हद तक सड़कों पर आवागमन थमा। खेतों में बारिश के पानी से हुए जलभराव के बीच चली तेज हवा से धान और बाजरे की फसलें गिर गईं। वहीं, दो दिन से लोग घरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर तक चक्रवाती बारिश का कहर जारी रहेगा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। जो शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री कम रहा। ऐसे में लोगों ने सर्दी का अहसास हुआ। लोग दिन में जरूरी कार्य से ही घरों से निकले। फफूंद कस्बे के महाजनान मोहल्ला में रात जर्जर दीवार गिर गई। इसी तरह कुदरकोट कस्बे में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज की बाउंड्री भी गिर गई।
विज्ञापन

कुदरकोट कस्बे के कुछ घरों में जलभराव के चलते छतें टपकतीं रहीं। दहशत के साये में लोग घरों में नजर आए। बेला-बिधूना मार्ग पर छैरी पुलिया के पास पेड़ सड़क गिरने से कुछ देर आवागमन ठप रहा। सहार के पुर्वाखुते में एक पुराना पेड़ गिर गया। जहां मवेशी दब गए। सहार से लहरापुर को जाने वाला बंबा बारिश के बीच ओवरफ्लो होने की कगार तक पहुंच गया। हालांकि शाम होते-होते जलस्तर कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कानपुर-इटावा हाईवे में स्थित गल्ला मंडी में जलभराव हो गया। फफूंद के तुलसीपुर निवासी मजदूर संजय अपनी पत्नी माया देवी और बच्चों स्वीटी, अमोल व आदर्श के साथ गांव के किनारे स्थित झोपड़ी में रहता है। शनिवार को झोपड़ी के बाहर खड़ा पेड़ अचानक उखड़कर गिरने से झोपड़ी ढह गई और माया देवी व बच्चे उसके नीचे दब गए। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और पेड़ व मलबा हटाने के साथ ईंटें निकालकर माया देवी और बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद परिवार सहमा है। वहीं, सेहुद गांव में एसडीएम ने पहुंच ग्रामीणों से बात की और घर गिरी के पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद का आश्वासन दिया।
अहनैया नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की बढ़ीं चिंताएं
अछल्दा। 36 घंटों से हो रही लगातार बारिश के चलते अहनैया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी का पानी आसपास के खेतों में भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। नेविलगंज स्थित अहनैया नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास के खेतों में पानी भर गया। जिससे किसानों को अपनी बाजरा और धान की फसल डूबने का खतरा सता रहा है। नदी के किनारे बसे मकानों के आसपास भी पानी बढ़ने की आशंका बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

वर्जन----
मकानों और फसलों में नुकसान को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। फसल से लेकर भवनों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सहायता और मुआवजा दिलाया जाएगा।-कमल सिंह, एसडीएम बिधूना

अछल्दा के डुहल्ला गांव में गिरा पड़ा पेड़। संवाद

अछल्दा के डुहल्ला गांव में गिरा पड़ा पेड़। संवाद

अछल्दा के डुहल्ला गांव में गिरा पड़ा पेड़। संवाद

अछल्दा के डुहल्ला गांव में गिरा पड़ा पेड़। संवाद

अछल्दा के डुहल्ला गांव में गिरा पड़ा पेड़। संवाद

अछल्दा के डुहल्ला गांव में गिरा पड़ा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed