{"_id":"5a3beff44f1c1b6e468bbece","slug":"121513877492-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज निपटा ले काम, तीन दिन बंद रहेंगी बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज निपटा ले काम, तीन दिन बंद रहेंगी बैंक
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया(ब्यूरो)। शुक्रवार को अपना बैंक का काम निपटा लें क्योंकि तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगी। जिस कारण जमा व निकासी का संकट खड़ा हो सकता है। 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक बैंक बंद रहेंगी।
बैंक कर्मियों को तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। 23 दिसंबर शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश रहेगा। रविवार को अवकाश है ही। इसके साथ ही 25 दिसंबर को क्रिसमस पड़ रहा है जिसका भी बैंक में अवकाश रहेगा।
तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को अधिक भीड़ होने का भी सामना करना पड़ सकता है। एलडीएम दूध नाथ ने बताया कि सरकारी छुट्टी होने के चलते बैंक बंद करने के आदेश है। जिले में सभी कंपनियों की कुल 110 बैंक शाखाएं हैं।
विज्ञापन
एटीएम भी दे सकते हैं दगा
औरैया। छुट्टी की वजह से तीन दिन जिले की बैंक बंद रहेंगी। रुपये की जरूरत के लिए भले एटीएम जिले में खुले हों। लेकिन वह भी उपभोक्ता को समय पर दगा दे सकते हैं। अमूमन देखा जाता है कि शहर सहित जिले में एटीएम कहीं खराब रहते हैं। तीन दिन लोग एटीएम के भरोसे रहेंगे। ऐसे में एटीएम भी लोगों को धोखा दे सकते हैं।