फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल, दो रेफर

अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल, दो रेफर

Sun, 22 Oct 2017 09:22 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन घायल, दो रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को कानपुर हैलट रेफर कर दिया है।

पहला सड़क हादसा अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव दासपुर के पास हुआ। यहां पर इटावा जिले के बिजयानी निवासी रोहित (23) बाइक से अपनी ससुराल दासपुर गांव जा रहे थे। गांव के बाहर बाइक फिसलने से घायल हो गए। दूसरे सड़क हादसे में चपेटी जिला इटावा निवासी दिव्या (21) अपने पति रमेश के साथ बाइक से औरैया किसी काम से आ रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में बाइक से गिरकर घायल हो गई। इसी प्रकार अजीतमल कस्बा की सन्नो पत्नी रविंद्र सिंह को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। एक अन्य सड़क हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर मोहल्ले में दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत हो गई। आर्यनगर निवासी रामसेवक (25) व रवि कुमार (30), अंबिका प्रसाद सेंगर (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना में घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed