फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बर्फ फैक्ट्री से अक्सर उठती थी अमोनिया की महक

बर्फ फैक्ट्री से अक्सर उठती थी अमोनिया की महक

Sat, 09 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बर्फ फैक्ट्री से अक्सर उठती थी अमोनिया की महक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। बर्फ फैक्ट्री से शनिवार तेज अमोनिया का रिसाव हुआ तो मोहल्ले के लोगों की सांसे फूल गईं। वह्रीं मोहल्ले के लोग बताते हैं कि अक्सर अमोनिया की महक आती रहती है। जानकारों का कहना है कि थर्मोस्टेट मेटल के पाइप का प्रयोग होता है। जिसके लूज होने पर ऐसा हो जाता है। अमोनिया गैस के रिसाव से लोगों में दहशत है।
मोहल्ले के राकेश, देवेश व हर नारायण ने बताया कि अक्सर फैक्ट्री के पास से अमोनिया की महक उठती रहती है। कई बार इसकी शिकायत भी हुई मगर हुआ कुछ नहीं। वहीं, इस मामले में एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने खाद्य सुरक्षा आयुक्त के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी जांच सौंपी है कि आखिर बर्फ फैक्ट्री में सभी पुख्ता इंतजाम थे या नही।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

बर्फ फैक्ट्री मालिक के खिलाफ 133 की कार्रवाई की गई
औरैया। अमोनिया के रिसाव होने पर एसडीएम ने बर्फ फैक्ट्री मालिक अब्दुल अजीज पर लोक शांति की धारा 133 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर फैक्ट्री को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है धारा 133
एसडीएम अमित राठौर ने बताया कि धारा 133 में प्रदूषण फैलाने वालों, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रकरण चलता है। इसके खिलाफ एक बार प्रकरण चला है वह दोबारा फिर उसी तरह की हरकत करते पकड़ा गया तो धारा 133 का उल्लंघन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की जा सकती है जो गंभीर अपराध है और उस पर सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed