{"_id":"5ebc199e8ebc3ee0a3019921","slug":"12-people-attacked-by-police-were-sent-to-jail-auraiya-news-knp5599678191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने में 18 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला करने में 18 नामजद
विज्ञापन
ोटो 13एयूआरपी16- गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी केजिलाध्यक्ष राजवीर यादव
- फोटो : AURAIYA
कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव में पीआरवी (पुलिस रेंसपॉस व्हेकिल) की गाड़ी को घेरकर पुलिस पर किए गए हमले में 18 नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मौके से गिरफ्तार किए गए 12 लोगों को जेल भेज दिया है।
उधर, घटना के बाद फरार मुख्य आरोपी कार सवार सिपाही नीलेश समेत अन्य की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मंगलवार को पूठा गांव में पुलिस पर हुए हमले के मामले में पीआरवी के हेड कांस्टेबल विद्यासागर दीक्षित की तहरीर पर अजीतमल कोतवाली में पुलिस पर हमला करने में 18 नामजद के अलावा दो महिलाओं समेत 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
इनमें पुलिस ने मौके से गिरफ्तार 12 लोगों को जेल भेज दिया है। इस संबंध में अजीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि नामजद व अज्ञात लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें दबिश देने में जुटी हुईं हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने के आरोप में पूठा गांव के रजनीश पुत्र रामनरेश, अक्षय पुत्र कृपाशंकर, प्रताप सिंह पुत्र रामलाल, उपेंद्र पुत्र खेमकरन, संदीप पुत्र मथुरा प्रसाद, प्रशांत कुमार पुत्र शिवरतन, महिपत पुत्र रामनारायन, विपिन पुत्र राजाराम, चंदन सिंह पुत्र रामनारायन, रामकुमार पुत्र ज्ञान सिंह, रामहेत पुत्र शिवदयाल व मोनू पुत्र प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर यादव व ऊमरसान गांव के प्रधान धर्मेंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ पूठा गांव पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी दी। साथ ही लोगों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
सपा नेता का कहना है कि अजीतमल ब्लाक के गांव पूठा में मामूली से झगड़े पर पुलिस ने पूरे गांव को घेर कर अनुसूचित जाति समाज के लोगों को घरों में घुसकर महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की है। इस दौरान उनके साथ शिवम यादव व मामू आदि मौजूद रहे।