फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   12 months work, incomplete even after 21 months

Auraiya News: 12 महीने का काम, 21 महीने बाद भी अधूरा

Thu, 12 Dec 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
12 months work, incomplete even after 21 months
औरैया। राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास बनाने में लापरवाही पर चाबुक चलने के बाद कई और बातें सामने आई हैं। अलग-अलग 42 आवासों के निर्माण के लिए 12 महीने का समय निर्धारित था, जो कि 21 महीने बाद भी पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

यही नहीं कई बार के मुआयना और नोटिस के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई गई। नतीजे में फर्म को अगले एक साल के लिए डिबार कर दिया गया है।
इटावा से अलग होकर 27 साल पहले जिला बने औरैया में अब भी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासों की किल्लत है। बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी किराये के आवास में रहते हैं।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखकर सदर तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी आवास निर्माण शुरू हुआ है।
इसके लिए इटावा के गाड़ीपुरा की फर्म मैसर्स कमला देवी कांट्रेक्टर के नाम टेंडर जारी हुआ था। 10 मार्च 2023 को जारी टेंडर के तहत सभी आवास को अगले एक साल में नौ मार्च 2024 तक पूरा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से की गई कार्रवाई में बताया गया है कि संबंधित फर्म ने निर्धारित समय के बाद भी काम पूरा नहीं किया। आखिर में सभी काम को हर हाल में 31 अक्तूबर तक पूरा करने के लिए कहा गया। समयसीमा बीतने के बाद नोटिस का जवाब देकर पक्ष जरूर रखा, लेकिन अधिकारियों ने तर्क को सही नहीं माना और अब 10 दिसंबर को फर्म को काली सूची में डालने की कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed