फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   12 lac fraud in the name of joining letter

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगे 12 लाख से अधिक

Sun, 07 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
12 lac fraud in the name of joining letter
औरैया। नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 12 लाख से अधिक की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी अनुराग बाजपेई ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 10 मार्च 2020 को रिश्तेदार मंगदपुर किशनी मैनपुरी निवासी अंकित दुबे, अल्बदा थाना अटारिया सीतापुर निवासी अंकित त्रिपाठी कुछ लोगों के साथ घर आए थे। इस दौरान इन लोगों ने पिता से कहा कि उनकी नेताओं और अधिकारियों से अच्छी पहचान है। सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं। वह रुपये दें तो भोपाल में मिलेट्री अस्पताल में नौकरी लगवा सकते हैं। बताया कि उससे व रिश्तेदार से चार लाख 70 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद नियुक्ति पत्र दिए। जिसमें 19 जून 2020 की मोहर लगी थी। चीफ इंजीनियर मिलेट्री, इंजीनियरिंग सर्विस देवलाली नासिक के अपठनीय हस्ताक्षर थे। नियुक्त पत्र देने के बाद उक्त लोगों ने बताया कि आपका कार्य ग्वालियर से होगा। आरोपियों ने उससे इलाहाबाद बैंक के खाते में कई बार में आठ लाख नौ हजार रुपये हस्तांतरित करवाए। जब वह लोग नियुक्त पत्र लेकर भोपाल पहुंचे तो वहां नियुक्त पत्र फर्जी होने की जानकारी मिली। रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने 13 जनवरी 2021 की शाम घर में घुसकर मारपीट कर धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed