{"_id":"65ea057a239a9400610a6fd7","slug":"12-crore-deficit-budget-presented-in-the-municipality-board-meeting-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109498-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में 12 करोड़ घाटे का बजट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नगर पालिका बोर्ड बैठक में 12 करोड़ घाटे का बजट पेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। नगर पालिका परिषद की बजट को लेकर हुई बोर्ड बैठक में 12 लाख घाटे का बजट प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्तावों को सभासदों ने सर्व सम्मत से पास किया।
बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि पालिका परिक्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक सभासद का सहयोग जरूरी है। इस दौरान वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें एक फरवरी 2024 को प्रारंभिक अवशेष 11 करोड़ एक लाख 28 हजार 63 रुपये 98 पैसा बताया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुमानित आय 46, 04, 20,000.00 कुल योग 57 करोड़ पांच लाख 48 हजार 63 रुपये 98 पैसा रहा।
वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुमानित आय 57 करोड़ 18 लाख रुपये बताई गई। इसके चलते वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित घाटा 12 करोड़ 51 लाख 936.02 पेश किया गया। इस मौके पर सभी सभासद मौजूद रहे। इस दौरान सदन में रखे गए 27 प्रस्तावों में केवल एक प्रस्ताव को छोड़कर सभी प्रस्ताव बोर्ड ने पास किए। बैठक में सभासदों के अलावा अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल व अन्य पालिका अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।