{"_id":"673a348b0b31feba75025d5a","slug":"12-colleges-gave-up-on-becoming-board-examination-centers-auraiya-news-c-211-1-aur1002-118907-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 12 कॉलेजों ने बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने से हाथ खड़े किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 12 कॉलेजों ने बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने से हाथ खड़े किए
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी की गई 68 परीक्षा केंद्र सूची पर 86 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इसमें 12 कॉलेजों की ओर से परीक्षा कराने को लेकर हाथ खड़े कर दिए गए हैं। 36 कॉलेजों ने मानक पूरे करने का दावा करते हुए केंद्र बनाए जाने की मांग की है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 68 कॉलेजों की प्रस्तावित परीक्षा केंद्र सूची जारी की गई थी। जिसमें छह राजकीय विद्यालय, 48 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 12 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।
परीक्षा केंद्र सूची पर प्रतिवेदन और आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया था। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद परीक्षा केंद्र सूची पर कुल 86 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन
इनमें चार आपत्तियां ऐसी हैं, जिनमें परीक्षा केंद्र पर क्षमता से ज्यादा छात्रों का आवंटन बताया गया है। ऐसे में छात्र संख्या आवंटन कम करने की मांग रखी गई है। 22 परीक्षा केंद्रों को अधिक दूरी आवंटित किए जाने के चलते केंद्र परिवर्तन की मांग भी की गई है। डीआईओएस बृजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र सूची को लेकर 86 आपत्तियां आई हैं। जिनका संज्ञान लिया जा रहा है। ा