{"_id":"5c76d475bdec224bc357010a","slug":"11551291509-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में बालिका समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में बालिका समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बालिका समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक घायल को कानपुर रेफर कर दिया है।
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ी खोयला निवासी राजकुमारी (45) पत्नी संतोष कुमार दुबे बुधवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे औरैया से बाइक से परिजन के साथ अपने गांव जा रही थीं। फफूंद मार्ग पर श्रीमती मनोरमा महाविद्यालय के पास बाइक फिसल गई। राजकुमारी घायल हो गईं। बुधवार की सुबह जालौन चौराहे के समीप जालौन चौराहा निवासी संपत दुबे (26) पत्नी शिशुपाल दुबे को किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बुधवार को दोपहर सदर कोतवाली के गांव क्योटरा निवासी सुनील कुमार की छह वर्षीय पुत्री निशा अपने घर के बाहर खेल रही थी कि बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिवारीजनों ने निशा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तेलंगाना बंगाल निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार (30) पुत्र बिरजा ट्रक लेकर जा रहा था। मंगलवार की रात रोडवेज बस से हाईवे पर भिड़ंत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
-लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, एक घायल कानपुर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो