{"_id":"5a3015664f1c1ba7678c12df","slug":"111513100646-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती फिल्म का विरोध करना स्वतंत्रता का हनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती फिल्म का विरोध करना स्वतंत्रता का हनन
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। औरैया सद्भाव यात्रा में शामिल होने आए बॉलीवुड अभिनेता शाहबाज खान ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि पद्मावती का विरोध करना स्वतंत्रता का हनन है। जिन लोगों ने फिल्म नहीं देखी वह लोग हाईलाइट होने के लिए फिल्म का विरोध कर रहे हैं। बीजेपी सरकार के फिल्म को लेकर विरोध पर उन्होंने कहा कि इस पर वह अभी कुछ नहीं बोलेंगे।
शहर के एक होटल पर अमर उजाला से विशेष बातचीत में शाहबाज खान ने बताया कि संजय लीला भंसाली बड़े फिल्म निर्माता व निर्देशक हैं। जिन्होंने कई फिल्में इतिहास पर बनाई हैं। उन्होंने इतिहास पढ़कर ही फिल्म निर्माण किया है। कहा कि पद्मावती का विरोध करके कलाकारों का गला घोंटा जा रहा है। यह स्वतंत्रता का भी हनन है। कहा कि फिल्म में इतिहास से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। जो लोग अलाउद्दीन खिलजी व पद्मावती को लेकर विवाद कर रहे हैं वह पहले फिल्म देख लें। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के लिए बाद में बोलेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनका यूपी से बेहद लगाव है इसलिए वह हर बार यूपी आना चाहते हैं और यूपी के प्यार की वजह से ही मुंबई की फिल्में हिट हो पाती हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम विश्नोई भी मौजूद रहे।