{"_id":"59b583ad4f1c1bf07f8b5c66","slug":"111505067949-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी प्रमाणपत्र मिलेंगे आज, डीएम ने देखे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी प्रमाणपत्र मिलेंगे आज, डीएम ने देखे इंतजाम
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
उरई। नवागंतुक डीएम मन्नान अख्तर ने चार्ज संभालते ही सोमवार मंडी परिसर में आयोजित कर्जमाफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के बैठने, खाने पीने के इंतजाम देखा। फिर कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की फाइनल लिस्ट का अवलोकन किया।
सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार सिंह जैकी पुरानी गल्ला मंडी परिसर में कर्जमाफी के प्रमाण पत्र किसानों को बांटेंगे। प्रशासन की जारी सूची के अनुसार जिले के कुल 4035 किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिया जाएगा।
रविवार को नए जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने चार्ज ग्रहण करते ही कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया फिर उन्होंने किसानों के बैठने, आने जाने व पीने के पानी से संबधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रभारी मंत्री गल्ला मंडी परिसर में कर्जमाफी के प्रमाण पत्र किसानों को वितरण करेंगे।
विज्ञापन
कहा कि अधिकारी सजग रहें कि कि सानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके बाद उन्होंने किसानों की पात्रता सूची की समीक्षा की। कार्यक्रम के लिए बनाए गए सभी जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वह समय से पहले पहुंचकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक गुलाब चंद्र, उप निदेेशक कृषि अनिल पाठक, जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह परिहार, ईडीएम पुष्पेंद्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
-चार्ज संभालते ही नए जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो