फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   110 feet high tricolor hoisted in Kakor

Auraiya News: ककोर में लहराया 110 फिट ऊंचा तिरंगा

Tue, 14 Jan 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
110 feet high tricolor hoisted in Kakor
तिरंगा मैदान में लहराता 110 फिट ऊंचा राष्ट्र ध्वज। - फोटो : तिरंगा मैदान में लहराता 110 फिट ऊंचा राष्ट्र ध्वज।
औरैया। ककोर स्थित तिरंगा मैदान में मंगलवार को 110 फिट ऊंचा तिरंगा लहराया। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने तिरंगे फहराकर उसे सलामी दी। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मेले में अन्नश्री प्रदर्शनी के स्टॉलों का अवलोकन किया गया। समूहों के उत्पादों की सराहना भी की। बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि जनपद में जब अधिकारी अच्छी सोच और कार्य करने वाले आते हैं तो जनपद में विकास की धारा तेजी से बहने लगती है। शासन की संचालित योजना का लाभ भी पात्रों को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के कार्यक्रमों की भी सराहना की। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि आने वाले दिनों में जनपद को और आगे बढ़ाने के लिए विकासपरक योजना संचालित होंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने भी विचार रखे। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आभार जताया। इस मौके पर एसपी अभिजीत आर शंकर, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, सीडीओ राम सुमेर गौतम आदि भाजपा नेता व अधिकारी मौजूद रहे।


उधर, कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा सदस्य, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख आदि ने छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए नगद धनराशि देकर पुरस्कृत भी किया।

इन शहीदों के परिवार सम्मानित
शहीद गोपाल स्वरूप दीक्षित के भाई संतोष दीक्षित
शहीद छक्कीलाल के पुत्र कृष्ण बिहारी
शहीद सहदेव सिंह की पत्नी मीना देवी
शहीद हंसराज के पुत्र नरेंद्र कुमार
इनके अलावा सुधीर त्रिपाठी, धीरज तिवारी, अनुपम, गौरी, प्रेमकुमारी, शेखर गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, अरुण तिवारी समेत 14 परिवार सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed