फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   11 schools were taught by three teachers

11 स्कूलों में सिर्फ तीन शिक्षक पढ़ाते मिले

Tue, 05 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 05 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
11 schools were taught by three teachers
मानधवन स्कूल में पढ़ाते मिले शिक्षक रामबाबू को माला पहनाते जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने सोमवार से परिषदीय विद्यालय की दशा सुधारने की अनूठी पहल शुरू की। सहार ब्लॉक के 11 स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें सिर्फ तीन स्कूलों में तीन शिक्षक ही पढ़ाते मिले। अन्य शिक्षक स्कूल के बाहर मटरगस्ती करते दिखाई पड़े। जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर ने पढ़ाते मिले शिक्षकों को माला पहनाई। वहीं, स्कूल के बाहर बैठे शिक्षकों को सुधरने की हिदायत दी। निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।

विज्ञापन


 जिला पंचायत अध्यक्ष ने सहार ब्लॉक के सारी, नवीमोहन, मधवापुर, जमौली, कंचौसी, मानधवन, पुंदरपुर समेत 11 गांव के स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षकों की संख्या तो लगभग पूरी मिली मगर कक्षाएं चलती नहीं मिलीं। सिर्फ मानधवन में राजेश दोहरे, मधवापुर में विमल कुमार व पुलंदरपुर में रामबाबू पढ़ाते हुए मिले। इस पर उन्होंने कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


वहीं, बाहर बैठ कर गप्प मारने वाले शिक्षकों को नसीहत देते हुए कहा कि जिस जिम्मेदारी के लिए उन्हें रखा गया है वह उसका निर्वाह करें। इसके अलावा कई जगह छात्र संख्या की कमी पर नाराजगी जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम माला श्रीवास्तव को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा में सुधार हो और गांव के बच्चे भी पढ़ लिखकर आगे बढ़े और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए उनकी गांधीगीरी आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed