{"_id":"685ee3a5b019f853e30d5589","slug":"11-people-named-in-the-assault-on-the-swimming-pool-manager-and-owner-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127935-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तरणताल के मैनेजर व मालिक से मारपीट में 11 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तरणताल के मैनेजर व मालिक से मारपीट में 11 नामजद
Sat, 28 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट में तरणताल में नहाने से मना करने की खुन्नस में मैनेजर व मालिक से मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कुदरकोट थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित तरणताल पर गुरुवार शाम करीब 4:50 बजे मालिक पंकज व मैनेजर धर्मेंद्र मौजूद थे। तभी 11-12 लोग विभिन्न वाहनों से आए और तरणताल के अंदर जाने लगे। जिस पर उन्हें रोका गया।
बताया कि इस समय कुछ महिलाएं तरणताल में नहा रही हैं, इसलिए थोड़ा वक्त लगेगा। इस पर इन लोगों ने भी उसी दौरान नहाने की बात कही। इस पर मैनेजर धर्मेंद्र ने उनसे महिलाओं के निकलने के बाद नहाने की बात कही।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और वह लोग मैनेजर से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मैनेजर पर हमला कर दिया। मालिक पंकज के मुताबिक तब उन्होंने इसका विरोध कर रोकने का प्रयास किया। तभी आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया कि मारपीट करने वालों में अलाईनगर निवासी सनी यादव उर्फ जबर, बाझरहार निवासी सत्येंद्र, सराय शीशगरान के आमिर, राज, सानू, नौशाद, वारिस और गोकुलपुर निवासी संजय समेत तीन अज्ञात शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया, जहां से मैनेजर धर्मेंद्र की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि तीन आरोपियों सानू, राज और सत्येन्द्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।