फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   11 doctors including three EMOs will soon be deployed in the district hospital

Auraiya News: जिला अस्पताल में तीन ईएमओ समेत 11 डॉक्टरों की जल्द होगी तैनाती

Sun, 30 Jun 2024 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
11 doctors including three EMOs will soon be deployed in the district hospital
औरैया। शहर स्थित 50 शैया जिला अस्पताल में जल्द तीन ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) की तैनाती होगी। शासन को भेजी गई डिमांड के तहत सीएमओ स्तर से पहल करते हुए कुल 11 डॉक्टर जुटाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए डॉक्टरों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ईएमओ का अभाव होने से ओपीडी संभालने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों को इमरजेंसी की कमान संभालनी पड़ती है। ऐसे में ओपीडी में आने वाले बहुतायत में मरीजों को सप्ताह में कुछ दिन ही संंबंधित डॉक्टर मिल पाते हैं। अभी तक किसी तरह से चलाई जा रही यह व्यवस्था अब बेहतर होने को हैं। समस्या को लेकर सीएमओ स्तर से लगातार शासन को पत्राचार किया जा रहा था। वहीं जनपद में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग भी की जा रही थी।
विज्ञापन

इस कड़ी में 50 शैया जिला अस्पताल को तीन ईएमओ का मिलना बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं कुल 11 डॉक्टरों की उपलब्धता से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जारी सूची के तहत आठ डॉक्टर सीएमओ को मिले हैं। जिन्हें अस्पतालों से लेकर सीएचसी व पीएचसी व अन्य जगह पर तैनाती दी जाएगी। ट्राॅमा सेंटर में भी रिक्त पदों के तौर पर प्रयोग में लाया जा सका है। फिलहाल महकमे की ओर से इन डॉक्टरों के पद ग्रहण करने का इंतजार किया जा रहा है। जुलाई में यह कवायद पूरी हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
वर्जन
50 शैया जिला अस्पताल में तीन ईएमओ की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। वहीं जिले को कुल 11 विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को काफी कुछ बेहतर किया जाएगा। कई जगह रिक्त पड़े हैं। जिन्हें भरा जाएगा। डॉक्टरों के तैनाती लेने का इंतजार है।
-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed