फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   इंटरसिटी दो दिन रद्द रहेगी, यात्री परेशान

इंटरसिटी दो दिन रद्द रहेगी, यात्री परेशान

Sun, 02 Dec 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
इंटरसिटी दो दिन रद्द रहेगी, यात्री परेशान
उरई। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। लखनऊ से आने वाली इंटरसिटी दस घंटे देरी से झांसी आई। इसके चलते रैक की कमी के चलते इंटरसिटी को दो दिन के लिए कैंसिल कर दिया गया। इसके चलते कई यात्रियों को अपने आरक्षण रद्द कराने पड़े। उन्हें लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, झांसी आदि जगह जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


सर्दी के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। शनिवार को लखनऊ से आने वाली इंटरसिटी लखनऊ से दस घंटे देरी से चली। इसके चलते दूसरे दिन रविवार को झांसी पहुंची। एक ही रैक होने के कारण झांसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन को रद्द करना पड़ा। ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


रविवार को 22 यात्रियों ने अपने आरक्षण रद्द कराए। उन्हें अपनी यात्रा के लिए दूसरी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। यही नहीं कई यात्रियों को बसों से ज्यादा किराया देकर यात्री करनी पड़ी। यात्री आफाक का कहना है कि उसे झांसी जाना था, लेकिन इंटरसिटी जो इस रूट की लाइफ लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कैंसिल होने के कारण उसे मजबूरी में बस से 140 रुपये देकर यात्रा करनी पड़ेगी। जबकि इंटरसिटी में 70 रुपये में झांसी पहुंच जाते। उसने ट्रेनों को टाइम टेबिल के अनुसार चलाने की मांग की। यात्री सुनील पाठक का कहना है कि इंटरसिटी रद्द है। झांसी कानपुर जाने वाली पैसेंजर भी देरी से चल रही है।


लंबी दूरी की ट्रेनें भरकर आती हैं। इसके चलते झांसी, कानपुर व लखनऊ तक की यात्रा करने वालों को खासी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि दोहरीकरण का काम जल्द पूरा किया जाए ताकि इस रूट पर भी मेमो चल सके। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार के मुताबिक, ट्रेन को अपने शेड्यूल पर लाने के लिए रविवार व सोमवार को रद्द किया गया है। इसके बाद ट्रेन तय समय पर चलेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन के कैंसिल होने पर यात्रियों को पूरा पैसा रिफंड किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed