फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अतुल माहेश्वरी छात्रवृति आवेदन का अंतिम मौका 9 तक

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति आवेदन का अंतिम मौका 9 तक

Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति आवेदन का अंतिम मौका 9 तक
उरई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 9 सितंबर कर दी गई है। मेधावी छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए आवेदन कर 30 अथवा 50 हजार की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। यह छात्रवृत्ति उनके सुनहरे भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी। जनपद से परीक्षा के आवेदन के लिए मेधावियों में होड़ मची हुई है। आवेदन की अंतिम तिथि के उपरांत जल्द ही परीक्षा की तिथि भी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी मेधावी छात्र छात्राओं के लिए फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्र छात्राएं शामिल हो सकते हैं। कक्षा 9 व 10 के लिए छात्रवृत्ति की धनराशि 30 हजार और कक्षा 11 व 12 के लिए यह राशि 50 हजार निर्धारित की गई है। परीक्षा संबंधी पोस्टर जनपद की सभी तहसीलों के प्रमुख हाईस्कूल व इंटर कालेजों में चस्पा है।
विज्ञापन


इस पोस्टरों में भी आनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट भी लिखी हुई हैं। जिसके माध्यम से मेधावी आसानी से अपना आवेदन कर परीक्षा में सम्मलित हो सकते हैं। पिछले वर्षों में भी जनपद ही नहीं पूरे बुंदेलखंड से कई मेधावियों ने छात्रवृत्ति प्राप्त की थी। परीक्षा देश के विभिन्न 57 जिलों में आयोजित की जा रही है। आवेदन सिर्फ आनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। जिनके मेधावियों के आवेदन में कोई त्रुटि नहीं होगी तो उनके ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी परीक्षा को लेकर मेधावियों और उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोंच निवासी इंटर के छात्र अंशुल कहते हैं कि पिछली बार वह किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन इस बार वह जरूर परीक्षा देंगे। उरई के राजेंद्र नगर निवासी दीपक कुमार का कहना है कि मध्यम और कमजोर वर्ग के अभिभावकों के लिए फाउंडेशन का यह प्रयास किसी वरदान से कम नही है। जिसकी मदद से वह अपने बच्चों की शिक्षा को उसकी मंजिल तक पहुंचा सकते हैं।

इन पर करें आवेदन
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018
https://foundation.amarujala.com/
https://www.amarujala.com/

-57 जिलों में होगी परीक्षा, सुनहरे भविष्य के लिए दिख रहा मेधावियों में जोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed